ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन नीतीश सरकार से नाराज, बसें बंद करने की दी चेतावनी

बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने ई-चालान और जुर्माने के खिलाफ नीतीश सरकार से नाराजगी जताई, 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

Bihar
सरकार पर भेदभाव का आरोप
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने राज्य में बस और सभी व्यावसायिक वाहनों के परिचालन को बंद करने का ऐलान किया है। संघ के संरक्षक अमरनाथ पाण्डेय ने रविवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ भेदभाव और मनमानी कर रही है।


उन्होंने बताया कि गाड़ियों के गैराज में खड़े होने के बावजूद ई-चालान के नाम पर जुर्माना लगाया जा रहा है। चालान जमा होने के बाद अपलोड न होने की स्थिति में भी बस और ट्रक मालिकों से जुर्माना वसूला जा रहा है। पूरे बिहार में बस पड़ाव की कमी है, बावजूद इसके संचालकों से पैसे लिए जा रहे हैं।


अमरनाथ पाण्डेय ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो 25 अगस्त से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। फेडरेशन ने कहा कि उन्हें सौतेला व्यवहार सहन नहीं होगा और वे अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।