ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar News: बिहार में पहली बार स्वास्थ्य मेला का आयोजन, जानिए.. कब और कहां लगेगा हेल्थ एग्जीबिशन?

Bihar News: बिहार में पहली बार राज्य स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन पटना में किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों की OPD सेवाएं, मुफ्त दवाएं, एचपीवी वैक्सीन, योग, टेलीमेडिसिन और नशा मुक्ति परामर्श उपलब्ध रहेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन, पटना में राज्य स्वास्थ्य समिति की अतिमहत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत विमर्श किए गए। बैठक के दौरान माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में पहली बार राज्यस्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन आगामी 11 एवं 12 जुलाई 2025 को ज्ञान भवन, पटना में आयोजित किया जाएगा। 


मंगल पांडेय ने कहा कि इस भव्य आयोजन का उद्देश्य आमजन तक स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाओं तथा उपयोगी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है, जिससे राज्य के अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। स्वास्थ्य मेले में एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग जैसी सभी प्रमुख चिकित्सा पद्धतियों के अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। दो दिवसीय इस मेले में विभिन्न प्रकार के 50 ओपीडी काउंटर उपलब्ध रहेंगे। 


मेले में 20 निःशुल्क दवा वितरण काउंटर भी लगाए जाएंगे, जहां रोगियों को आवश्यक दवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। एचपीवी टीकाकरण की सुविधा विशेष रूप से छात्राओं के लिए उपलब्ध रहेगी। योग शिविर एवं पंचकर्म चिकित्सा सुविधा भी स्वास्थ्य मेले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। मेले में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच, टेली मानस और टेलीमेडिसिन सेवाएं, तथा नशा मुक्ति केंद्र का स्टॉल भी लगाया जाएगा, जहां लोगों को नशा छोड़ने हेतु परामर्श और जागरूक किया जाएगा। 


मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पैनल डिस्कशन का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे स्वास्थ्य के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हो सकें। बिहार नवाचार को अपनाने और जनहित में इसके उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। इस मेले के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से सीधे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेला सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 


इसके उपरांत दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर लोकेश कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, सुहर्ष भगत, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, डॉ निलेश रामचंद्र देवरे, प्रबंध निदेशक, बीएमएसआईसीएल, अनुपमा सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, शशांक शेखर सिन्हा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, अमिताभ सिंह, माननीय स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता