ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Bihar Viral Video: सिक्सर के 6 गोली छाती में रे.. गयाजी में बार बाला संग डांस करते दिखे थानेदार, SSP ने किया सस्पेंड

Bihar Viral Video: गया में एक थानाध्यक्ष का बार बालाओं संग डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया। SSP ने मामले को गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

Bihar Viral Video
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Viral Video: गया में पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के एससी-एसटी थाना प्रभारी मुकेश कुमार का बार बालाओं के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना 3 जुलाई 2025 की बताई जा रही है, जब थानाध्यक्ष एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे।


पार्टी के दौरान पहले से ही बार बालाओं का डांस चल रहा था। इसी बीच थानाध्यक्ष भी मंच पर चढ़कर उनके साथ थिरकने लगे। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। 


एसएसपी आनंद कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि मामले की जांच साइबर डीएसपी से कराई गई थी। 


जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एससी-एसटी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ही हैं और उनके विरुद्ध लगाए गए आरोप सही हैं। फिलहाल, उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता