ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: रिलायंस इंडस्ट्रीज मधुबनी में लगाएगी प्लांट, 125 करोड़ का होगा निवेश, बियाडा ने 27 एकड़ जमीन किया आवंटित...

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ बिहार के मधुबनी जिले में 125 करोड़ रुपये की लागत से कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाएगी। बियाडा ने 27.44 एकड़ ज़मीन आवंटित कर दी है। इससे 100 से अधिक लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा और किसानों को भी आर्थिक लाभ होगा।

Bihar
लोगों को मिलेगा रोजगार
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: बिहार में उद्योग के लिए एक अच्छी खबर है । रिलायंस इंडस्ट्री मधुबनी में 125 करोड़ का निवेश करेगी। बियाड़ा ने प्लांट लगाने के लिए जमीन अलॉट कर दिया है । सूबे के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने यह जानकारी दी है।



रिलायंस इंडस्ट्रीज़ द्वारा मधुबनी जिला के लोहट औद्योगिक क्षेत्र (फेज-1) में  कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट की स्थापना किया जाएगा ज़मीन आवंटन को बियाडा द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया है कि मधुबनी के लोहट औद्योगिक क्षेत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ द्वारा स्थापित किए जा रहे कम्प्रेस्ड बायोगस(CBG) प्लांट के लिए 27.44 एकड़ ज़मीन आवंटन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रोजेक्ट में लगभग ₹125 करोड़ का निवेश होगा।


इस परियोजना के तहत 7875 MT कम्प्रेस्ड बायोगस(CBG) और 80 हजार टन ऑर्गेनिक फर्टिलाइज़र का उत्पादन किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में प्रत्यक्ष रूप से 100 तथा अप्रत्यक्ष रूप से 150 रोजगार का सृजन होगा। साथ ही इस प्रोजेक्ट में कच्चे माल के रूप में कृषि अपशिष्ट के प्रयोग से स्थानीय किसानो को भी सहूलियत होगी और आय के स्रोत का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि निश्चित ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस परियोजना से आने वाले समय में बिहार में हरित औद्योगिक विकास को गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

टैग्स