ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कुर्था के पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हुए शामिल, पैतृक गांव पहुंचकर नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

जदयू के वरिष्ठ नेता और कुर्था के पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा के श्राद्धकर्म पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भिमलीचक गांव पहुंचे। उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

Bihar
पुलिया बाबा को श्रद्धांजलि
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और जदयू के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सत्यदेव सिंह कुशवाहा के श्राद्धकर्म  के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम औरंगाबाद जिले के देवकुंड थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव भिमलीचक में आयोजित किया गया था।


जहां मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री के साथ अरवल और औरंगाबाद जिले के कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, राज्य सरकार के मंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा का हाल ही में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण निधन हो गया था। 


उनके निधन से न केवल कुर्था विधानसभा क्षेत्र बल्कि संपूर्ण मगध प्रमंडल में शोक की लहर दौड़ गई थी। जिन्होंने 10 वर्षों तक विधायक के रूप में जनता की सेवा की और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई। लोग उन्हें स्नेहपूर्वक पुलिया बाबा के नाम से पुकारते थे, क्योंकि उनके कार्यकाल में सैकड़ों पुल-पुलियों और सड़कों का निर्माण हुआ, जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में बड़ी मदद मिली। 


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय सत्यदेव कुशवाहा जैसे नेता समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके विकास कार्य और जनता के प्रति सेवा भाव को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका राजनीतिक और सामाजिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक की तरह रहेगा।श्रद्धांजलि सभा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य सभी आवश्यक प्रबंध बेहद संयमित और अनुशासित ढंग से किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता