ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

Bihar Politics: ‘हम आगे और हमारे पीछे 20 सालों की खटारा सरकार’ बड़ा चुनावी मुद्दा हाथ से निकलता देख भड़के तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार सरकार द्वारा युवा आयोग के गठन की घोषणा के बाद तेजस्वी यादव भड़क गए हैं। उन्होंने सरकार पर चुनावी मुद्दा चुराने का आरोप लगाते हुए कहा कि 20 सालों की "खटारा सरकार" अब उनके विज़न की नकल कर रही है।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने एक बार फिर से बड़ा दांव खेलते हुए आरजेडी के बड़े चुनावी मुद्दे को खत्म कर दिया। बिहार कैबिनेट की बैठक में सरकार ने आज उस प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी, जिसे तेजस्वी यादव चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने वाले थे। एक बड़ा चुनावी मुद्दा हाथ से निकलता देख तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है।


दरअसल, तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों राज्य के युवाओं को यह भरोसा दिलाया था कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद उनकी सरकार बनती है तो बिहार में युवा आयोग का गठन किया जाएगा। बिहार में युवाओं की समस्या को तेजस्वी मजबूती के साथ उठाते रहे हैं। अब जब चुनाव सिर पर है सरकार ने तेजस्वी के इस बड़े मुद्दे को झपट लिया और बिहार में युवा आयोग बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दे दी।


एक बड़ा चुनावी मुद्दा हाथ से जाता देख तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “हम है आगे-आगे और हमारे पीछे-पीछे है 20 सालों की थकाऊ-उबाऊ, बिकाऊ-दिखाऊ खटारा सरकार। जो वादा हम करते है उसको यह नकलची NDA सरकार तुरंत कॉपी कर लेती है क्योंकि थके हुए लोगों के पास अपना कोई विज़न, रोड मैप और ब्लूप्रिंट नहीं है”।


तेजस्वी ने आगे लिखा, “हमारे अनेक वादों की तरह “युवा आयोग” गठित करने की घोषणा को भी आज इस नकलची सरकार ने चुरा लिया। 20 वर्षों तक युवाओं के हक-अधिकार पर डाका डालने वालों को जगाते और झकझोरते रहेंगे। अब देश का सबसे युवा प्रदेश बिहार इस नकलची और निकम्मी सरकार से छुटकारा पाएगा”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता