ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: प्यार के लिए रूस से बिहार पहुंची रशियन युवती, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी; विदेशी बहू ने जीता सबका दिल

Bihar News: कटिहार के डॉक्टर अनुभव शाश्वत ने रूस की अनस्तासिया से दुर्गा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। विदेशी बहू की सादगी और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम ने सभी का दिल जीत लिया।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां के निवासी डॉक्टर अनुभव शाश्वत ने रूस की रहने वाली अनस्तासिया से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दुर्गा मंदिर में विवाह किया। पारंपरिक तरीकों से लिए गए सात फेरों में अनस्तासिया ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने सम्मान और सहजता से सबका दिल जीत लिया।


अनुभव शाश्वत ने बताया कि वे 2017 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस गए थे, जहां 2020 में कोविड महामारी के दौरान उनकी मुलाकात अनस्तासिया से हुई। दोस्ती की शुरुआत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, और करीब पांच वर्षों तक चले इस प्रेम संबंध के बाद दोनों ने विवाह का निर्णय लिया।


अनुभव बताते हैं कि यह फैसला लेना आसान नहीं था। पहले उन्होंने अपने माता-पिता को इस रिश्ते के लिए तैयार किया और फिर अनस्तासिया को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए उन्हें कई बार भारत बुलाया। दिल्ली में रहकर उन्होंने उन्हें भारतीय जीवनशैली, परंपराएं और संस्कार सिखाए।


परिवार की स्वीकृति मिलने के बाद, कटिहार के दुर्गा मंदिर में विधिपूर्वक दोनों की शादी संपन्न हुई। अनस्तासिया की सादगी और भारतीयता के प्रति सम्मान ने न केवल ससुराल वालों, बल्कि पूरे मोहल्ले के लोगों का दिल जीत लिया। दूल्हे के माता-पिता भी विदेशी बहू को पाकर बेहद खुश हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता