ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, 470 अधिकारियों को मिली जिम्मेवारी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी तैयारी की है। बिहार चुनाव में बड़ी संख्या में केंद्रीय पर्यवेक्षकों को तैनात करने का फैसला आयोग ने लिया है। बिहार का दौरा करने के बाद आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने देशभर के 470 अधिकारियों को विधानसभा और उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात करने का फैसला लिया है। इनमें 320 आईएएस, 60 आईपीएस और 90 अन्य वरिष्ठ सेवा अधिकारी (जैसे IRAS, IRS, ICAS) शामिल हैं।


चुनाव आयोग की निगरानी में बिहार के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर (बडगाम और नगरोटा), राजस्थान (अंता), झारखंड (घाटशिला), तेलंगाना (जुबली हिल्स) और पंजाब में उपचुनाव भी संपन्न कराए जाएंगे। आयोग के अनुसार, ये पर्यवेक्षक अपनी नियुक्ति से लेकर पूरी चुनाव प्रक्रिया तक आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण और अनुशासन में कार्य करेंगे। 


उनका प्रमुख दायित्व चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना होगा। पर्यवेक्षक न केवल स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में आयोग की मदद करेंगे, बल्कि मतदाता जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने में भी योगदान देंगे। उनका अनुभव और वरिष्ठता आयोग को जमीनी स्तर पर चुनाव की स्थिति समझने में मदद करती है।


बता दें कि बिहार चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों निर्वाचन आयुक्त 4 और 5 अक्टूबर को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में सभी पर्यवेक्षकों (सामान्य, पुलिस और व्यय) की बैठक आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि तैयारियों की समीक्षा के बाद किसी भी दिन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें