ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय-विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है बिहार बजट

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार का वर्ष 2025-26 का बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को साकार करने में बड़ा योगदान देने वाला है।

बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय-विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है बिहार बजट
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Budget : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार की NDA सरकार का वर्ष 2025-26 का बजट विकासोन्मुखी और जन-कल्याणकारी है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प-2047 को साकार करने में बड़ा योगदान देने वाला है। 


शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत मे गृह राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासशील विचारों को प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त है, और यह बजट इसका स्पष्ट प्रमाण है। नित्यानंद राय ने आगे कहा कि यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों एवं महिलाओं पर केंद्रित रहते हुए समावेशी विकास के उपाय प्रस्तुत करता है।


बिहार में जबसे डबल इंजन की सरकार बनी है, राज्य का तेजी से विकास हुआ है। हर क्षेत्र में काम हुआ है, और हर क्षेत्र और वर्ग का विकास हुआ है। 2025-26 का बजट हर वर्ग की आशा और अपेक्षा पर खरा उतरता है। इससे राज्य का और तेजी से विकास होगा। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकसित भारत संकल्प-2047 को साकार करने में बड़ा योगदान देगा।