ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: नीतीश सरकार ने 'भाई बिरेन्द्र' को दी सजा, आरोप साबित होने पर मिला यह दंड, जानें...

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने वीरपुर के अंचल अधिकारी को तीन वेतन वृद्धि रोकने का दंड दिया है। भाई वीरेंद्र पर दाखिल-खारिज में नियमों के उल्लंघन के आरोप साबित हुए। दंड देने के बाद विभाग ने अनुशासनिक कार्रवाई समाप्त कर दिया है।

Bihar News:  नीतीश सरकार ने 'भाई बिरेन्द्र' को दी सजा, आरोप साबित होने पर मिला यह दंड, जानें...
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बेगूसराय के वीरपुर अंचल के अंचल अधिकारी को दंड दिया है. इनके खिलाफ तीन वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया गया है. विभाग के संयुक्त सचिव ने इस संबंध में संकल्प जारी किया है .

बांका जिले के तत्कालीन राजस्व अधिकारी भाई बिरेन्द्र पर ऑनलाइन दाखिल खारिज के कुछ मामलों को एक बार अस्वीकृत करने के बाद इसी दस्तावेज पर फिर से स्वीकृत करने, दाखिल खारिज अधिनियम का उल्लंघन करने जैसे आरोप हैं. इस तरह का मामला सामने आने के बाद विभाग ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा था. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने माना है कि राजस्व अधिकारी को दाखिल खारिज के मामले अस्वीकृति के बाद फिर से स्वीकृत नहीं करना चाहिए था, बल्कि आवेदक को भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय में अपील करने को निर्देशित किया जाना चाहिए.

तीन वेतन वृद्धि पर रोक के दंड के साथ ही अनुशासनिक कार्यवाही खत्म

आरोपी पदाधिकारी भाई बिरेन्द्र ने इस बिंदु पर चूक की है. ऐसे में अनुशासनिक प्राधिकार ने भाई वीरेंद्र को संचई प्रभाव के बिना तीन वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाकर अनुशासनिक कार्रवाई को समाप्त कर दिया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता