ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Four Lane Road :महज 45 मिनट में पूरी होगी राजधानी से इस शहर की दूरी, CM से दिया ख़ास उपहार

Four Lane Road :बख्तियारपुर से मोकामा जाने वालों के लिए खुशखबरी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर-मोकामा ग्रीन फील्ड फोर लेन पर बने आरओबी के एक लेन का उद्घाटन किया।

Four Lane Road
Four Lane Road
© FILE PHOTO
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Four Lane Road: बिहार के लोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब उन्हें राज्य के अंदर जाम की समस्या का सामना नहीं करना होगा। इसको लेकर बिहार सरकार ने राज्य्वासियों को एक नई सौगात दी है। इसके बाद अब सभी लोगों में राहत नजर आ रही है। तो आइए जानते हैं कि पुरी खबर क्या है ?


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर से मोकामा के बीच बने ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क के हिस्से के रूप में बने बख्तियारपुर आरओबी के एक लेन का उद्घाटन किया। इसके बाद अब यह तय माना जा रहा है कि अब जल्द ही पटना से मोकामा जाने वाले लोगों को राहत मिलने वाली है। अब उनकी दूरी महज 45 मिनट में पूरी हो जाएगी। 


वहीं, इस आरओबी के उद्घाटन के बाद पहली गाड़ी मुख्यमंत्री की गुजरी। आरओबी को मोकामा के औंटा से सिमरिया के बीच लगभग बन चुके नए पुल की संपर्कता उपलब्ध करायी गयी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आरओबी के आरंभ हो जाने से अब बख्तियारपुर से मोकामा आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। पटना से उत्तर बिहार जाने-आने वाले लोगों का आवागमन सुगम होगा।


इधर, मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली पथ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बिहार राज्य पथ विकास निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी कि अप्रैल तक इस पथ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि एलिवेटेड सड़क तथा मीठापुर पुल के बचे हुए काम का निर्माण तेजी से पूरा कराएं। इससे लोगों को बाईपास के जाम से मुक्ति मिलेगी।