ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बाढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आईं दो मासूम बहनें, दोनों की मौत

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के अमरपुर गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। आठ साल की अंजली मौके पर ही दम तोड़ गई, जबकि डेढ़ साल की अलीशा ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ा। चालक नशे में था..

Bihar
'नशे' ने ले ली दो मासूम की जान
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित अमरपुर गांव में एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने दो मासूम बहनों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में 8 साल की बड़ी बहन अंजली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी डेढ़ वर्षीय छोटी बहन अलीशा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घर की दो बेटियों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

लोगों ने बताया कि सोमवार की दोपहर अंजली अपनी छोटी बहन अलीशा को गोद में लेकर गांव की मुख्य सड़क पार कर रही थी। तभी इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंजली की मौके पर ही मौत हो गयी वही उसकी छोटी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में अलीशा को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। 

बताया जाता है कि ग्रामीणों की मदद से दोनों को पहले अनुमंडल अस्पताल, बाढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। अलीशा की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर किया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश वहां इलाज के दौरान अलीशा ने भी दम तोड़ दिया।

नशे में था ट्रैक्टर चालक

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था और तेज़ गति में वाहन चला रहा था। दुर्घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास सड़क को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंचलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को शांत किया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक प्रदुमन को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को भी ज़ब्त कर लिया गया है। दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों और परिजनों की उपस्थिति में प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से चालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा मृत बच्चियों के परिजनों को मुआवज़ा और सरकारी सहायता की भी मांग की गई है।

बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट

टैग्स