ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Amit Shah Bihar Visit: बिहार दौरे पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर निर्माण की रखेंगे आधारशिला

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 अगस्त की रात पटना पहुंचेंगे और 8 अगस्त को सीतामढ़ी के पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसे अंतरराष्ट्रीय तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Amit Shah Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री 7 अगस्त की रात 9:30 बजे पटना पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 8 अगस्त की सुबह वे सीतामढ़ी के पुनौराधाम के लिए रवाना होंगे। उनका मुख्य उद्देश्य वहां मां जानकी मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं शिलान्यास करना है।


दरअसल, पुनौराधाम परिसर में बनने वाले मां जानकी मंदिर की भव्यता को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस मंदिर का वास्तु डिजाइन अयोध्या राम मंदिर के प्रमुख वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा द्वारा तैयार किया गया है। मंदिर की ऊंचाई 156 फीट होगी, जो कि अयोध्या राम मंदिर (161 फीट) से केवल 5 फीट कम है।


इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 882 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इसे 36 महीने की समयावधि में पूरा किया जाएगा। यह मंदिर न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक तीर्थस्थल बनाया जाएगा। इसमें धर्मशालाएं, धार्मिक संग्रहालय, यात्री सुविधाएं, और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले अन्य संसाधन भी विकसित किए जाएंगे। इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय मंत्री, गणमान्य अतिथि, साधु-संत और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। इसे एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।


इस आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। मंगलवार को मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा और डीजीपी विनय कुमार ने पुनौराधाम का दौरा किया। उन्होंने भूमिपूजन स्थल, जनसभा स्थल, मंदिर परिसर, हेलीपैड, यातायात मार्ग, और पार्किंग स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।


डीजीपी ने भीड़ नियंत्रण, रूट चार्ट, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और साउंड सिस्टम जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि यह आयोजन सीतामढ़ी जिले के लिए गौरव का क्षण होगा और इसे अनुशासन व गरिमा के साथ संपन्न कराने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। इधर, भाजपा कार्यकर्ता ‘जय-जय सीताराम चलू पुनौराधाम’ के जयघोष के साथ घर-घर जाकर अक्षत वितरण कर रहे हैं और लोगों को शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने का न्योता दे रहे हैं। इस आयोजन को लेकर सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह चरम पर है।