ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बिहार के इन 18 रेलवे स्टेशनों पर खुलेगा शॉपिंग मॉल और मार्ट, मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा

बिहार के रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने वाली है. पटना जंक्शन समेत 18 स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

indian railways
railway station
© AI generated Image
User1
3 मिनट

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत 18 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, बक्सर, पटना साहिब, डुमरांव, दिलदारनगर, आरा समेत अन्य स्टेशनों का चयन किया गया है। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत इन स्टेशनों को 'अमृत भारत योजना' के तहत विकसित किया जाएगा। इन स्टेशनों पर यात्रियों को शॉपिंग मॉल, मल्टी लेवल पार्किंग, फूड प्लाजा और होटल जैसी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। साथ ही यात्रियों के आवागमन के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। 


रेलवे परिसर में छोटे-छोटे मॉल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चयनित व्यापारियों को इन परिसरों में जगह मुहैया कराई जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि खाली जमीनों का सर्वे शुरू कर दिया गया है और उनका व्यावसायिक उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। अगर किसी व्यवसायी के पास स्टेशन के विकास से जुड़ा कोई इनोवेटिव आइडिया है तो वे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के जरिए रेल मंडल से संपर्क कर सकते हैं। चयनित विचारों को क्रियान्वित करने के लिए संबंधित रेलवे स्टेशन पर एक समिति के माध्यम से निर्णय लिया जाएगा।


इन स्टेशनों के पुनर्विकास में स्थानीय कला एवं संस्कृति को भी महत्व दिया जाएगा। स्टेशन परिसर में कलाकृतियों एवं चित्रों के माध्यम से स्थानीय धरोहरों, धार्मिक स्थलों एवं पर्यटक आकर्षणों को प्रदर्शित किया जाएगा। स्टेशन में प्रवेश करते ही यात्रियों को स्थानीयता का अनुभव होगा।  यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी, ताकि यात्री अपने वाहनों से एक छोर से दूसरे छोर तक आसानी से पहुंच सकें। वीआईपी एवं प्रथम श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए सभी गेटों को नया स्वरूप दिया जाएगा।


शुरू में ये सुविधाएं दो साल के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर इसे तीन साल के लिए और बढ़ा दिया जाएगा। दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस योजना के तहत स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत छोटे शॉपिंग मॉल, फूड प्लाजा और अन्य सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।