ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

नवादा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान DSP का बॉडीगार्ड घायल, थार गाड़ी चढ़ने से टूटा पैर, प्राथमिकी दर्ज

नवादा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान डीएसपी के अंगरक्षक सिपाही महेश कुमार भीड़ के धक्के से गिरे तभी काले रंग की थार गाड़ी उनके पैर पर चढ़ गई। जिसके कारण पैर फ्रैक्चर हो गया। नगर थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है।

Bihar
थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA:19 अगस्त को नवादा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा थी। यात्रा के समापन के बाद डीएसपी के बॉडीगार्ड महेश कुमार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। भीड़ के धक्के से वो जमीन पर गिर गये और उसी दौरान एक काले रंग की थार गाड़ी पैर पर चढ़ गया। जिससे उनका पैर फ्रैक्चर कर गया है। पीड़ित ने नवादा के नगर थाने में केस दर्ज कराया है और थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है। 


नवादा जिला बल में कार्यरत सिपाही महेश कुमार वर्तमान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के अंगरक्षक के रूप में तैनात हैं। महेश कुमार ने नवादा के नगर थानाध्यक्ष को जो आवेदन लिखा है उसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि 19 अगस्त 2025 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के साथ वो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के वोट अधिकार यात्रा को लेकर भगत सिंह चौक पर विधि व्यवस्था संधारण ड्यूटी कर रहा था। 


समय करीब 12 बजे माननीय नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम समाप्त हुआ। जिसमें उमड़ी भीड़ के धक्का से वो जमीन पर गिर गये। जिसमें अज्ञात काला थार गाड़ी के लापरवाही चालक ने उनके पैर पर गाड़ी का चक्का चढ़ा दिया। जिससे उनके बाये पैर में चोट लग गया और पैर टूट गया। इस संबंध में अज्ञात थार चालक व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। सिपाही महेश कुमार ने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर उक्त अज्ञात गाड़ी के चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।  


नवादा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान DSP का बॉडीगार्ड घायल, थार गाड़ी चढ़ने से टूटा पैर, प्राथमिकी दर्ज

टैग्स