ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, सॉल्वर-ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तार

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 के दौरान बिहार शरीफ में सॉल्वर गैंग का खुलासा। पुलिस ने एक सॉल्वर, बायोमेट्रिक ऑपरेटर और अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया। 30-50 हजार में सौदा तय हुआ था।

Bihar
सॉल्वर गैंग का खुलासा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 के दौरान बिहार शरीफ में एक सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सोगरा हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर पुलिस ने मौके पर ही एक सॉल्वर,एक बायोमेट्रिक ऑपरेटर और बाद में एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया। इन तीनों के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

विकास कुमार सिंह – त्रिपुर साहिन, आयर थाना, भोजपुर (अभ्यर्थी)

प्रीतम प्रियदर्शी – मिर्जापुर, शंभूगंज थाना, बांका (सॉल्वर)

अमन भारद्वाज – हवनपुरा, रहुई थाना, नालंदा (बायोमेट्रिक ऑपरेटर)


थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि सॉल्वर परीक्षा केंद्र में दूसरे की जगह परीक्षा देने का प्रयास कर रहा था। प्रवेश के समय फोटो मिलान में गड़बड़ी मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ और जब जांच की गई तो साजिश का खुलासा हुआ।पता चला कि बायोमेट्रिक ऑपरेटर अमन भारद्वाज ने 30,000 रुपये में विकास को एंट्री दिलाई थी, जबकि सॉल्वर ने विकास से 50,000 रुपये लिए थे। 


पूछताछ में पता चला कि विकास ने ऑपरेटर अमन से संपर्क किया था, जिसने पटना के एक सॉल्वर गिरोह से बात कर प्रीतम प्रियदर्शी को भेजा। गिरोह की पूरी श्रृंखला का पता लगाने के लिए पुलिस अब अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी, परीक्षा अधिनियम के उल्लंघन और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई में लगी हुई है।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट

संबंधित खबरें