ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

नालंदा: पावापुरी में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, हालत गंभीर

नालंदा जिले के पावापुरी गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया। सभी की हालत गंभीर है और विम्स अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar
कर्ज के परेशान था पूरा परिवार
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, पावापुरी ओपी क्षेत्र के पावापुरी गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खा लिया। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। विम्स अस्पताल में सबका इलाज चल रहा है। 


पीड़ितों की पहचान शेखपुरा जिला निवासी धर्मेंद्र कुमार, उनकी पत्नी सोनी कुमारी, बेटियां दीपा कुमारी और अरिका कुमारी, तथा बेटा शिवम कुमार के रूप में हुई है। यह परिवार पिछले कुछ महीनों से पावापुरी गांव के जल मंदिर के सामने एक किराए के मकान में रह रहा था।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र ने करीब छह महीने पहले कपड़े की एक दुकान शुरू की थी, लेकिन बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा था। कर्ज के बोझ के चलते वह मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि परिवार पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक घटना के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार, इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज और पावापुरी ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बेहतर इलाज के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार का छोटा बेटा सुरक्षित है, क्योंकि उसने ज़हर नहीं खाया था। वह फिलहाल पुलिस की देखरेख में है। पूरे परिवार में कुल छह सदस्य हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

नालंदा: पावापुरी में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, हालत गंभीर


नालंदा: पावापुरी में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, हालत गंभीर

टैग्स