ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नालंदा के गोइठवा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा जिले के दीपनगर और बिहार थाना क्षेत्र के दो गांवों में गोइठवा नदी में नहाने के दौरान दो किशोरों की मौत हो गई। पानी ज्यादा होने के कारण दोनों बालक डूब गए। इलाज के लिए लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

Bihar
गांव में मातम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के दो अलग-अलग गांव में गोइठवा नदी में डूबने से दो बालक की मौत हो गई। पहली घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है जहाँ गोइठवा नदी में नहाने के दौरान एक बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक ईश्वर पासवान के 14 बर्षीय पुत्र विशाल कुमार है। मृतक के परिजनों ने बताया की चार बच्चो के साथ गोइठवा नदी में स्नान करने गया गया पानी अधिक रहने के कारण 3 बालक तैर कर पानी से बाहर निकल गया लेकिन विशाल कुमार तैरना नही जानता था।


जिसके कारण गहरे पानी मे डूब गया स्थानीय लोगों की मदद से बालक को नदी से निकलकर इलाज के लिए मॉडल अस्प्ताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना बिहार थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव की है जहाँ गोइठवा नदी में डूबने से  एक बालक की मौत हो गई। मृतक उपरौरा गांव निवासी सुनील रावत का 14 बर्षीय पुत्र कुंदन कुमार है। मृतक के परिवार ने बताया दोपहर में अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था पानी अधिक रहने के कारण नदी में डूब गया घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से नदी से बाहर निकाल कर अस्प्ताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार बालो का रोरो कर बुरा हाल है।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स