ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR CRIME: नालंदा में महिला की हत्या कर शव को दफनाया, शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पड़ोसी ने मौत के घाट उतारा

बिहार शरीफ में 22 वर्षीय महिला की हत्या कर शव दफनाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई। आरोपी जीशान ने जबरन संबंध बनाने की कोशिश के बाद हत्या की और शव को जमीन में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार शरीफ के बड़ी दरगाह क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मखदूम बाग निवासी मोहम्मद फैजल खान की 22 वर्षीय पत्नी सोनम उर्फ कौशर परवीन के रूप में हुई है, जो बड़ी दरगाह स्थित एक किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रह रही थी।


मिली जानकारी के अनुसार, उसी मकान में जीशान नाम का युवक भी रहता था, जो सोनम से जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। सोनम और उसके पति फैजल द्वारा इस बात का विरोध किया जाता था। घटना गुरुवार की है, जब महिला अपने बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी जीशान उसे जबरन खींचकर ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को पास के ही एक स्थान पर दफना दिया। 


महिला के गायब होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः पति फैजल ने बिहार थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीशान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया और न्यायालय के आदेश के बाद सोमवार शाम  शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि आरोपी जीशान और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट