ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: मुंगेर के कासिम बाजार में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गृहस्वामी पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मुंगेर ज़िले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानी गंज मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान में नया बना सेप्टिक टैंक खोलने के दौरान दो मजदूर उसमें उतर गए। सेटरिंग हटाने के दौरान जहरीली गैस के कारण एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर की हालत गंभीर है।


मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी स्व. फौजी यादव के 45 वर्षीय बेटे अरुण कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल मजदूर की पहचान तौफिर गांव निवासी संटू यादव के रूप में की गई है, जिसका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।


परिजनों ने गृहस्वामी धर्मेंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस थाने को लिखित शिकायत दी जाएगी। परिजनों का कहना है कि अरुण कुमार ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनके पीछे पत्नी, एक बेटा और दो जवान बेटियों का परिवार है, जिनकी जिम्मेदारी अब अनिश्चित हो गई है।


घटना के बारे में बताया गया कि ठेकेदार संजय कुमार के कहने पर अरुण कुमार और संटू यादव दोपहर बाद सेप्टिक टैंक का सेटरिंग खोलने टैंक में उतरे। कुछ देर तक कोई हलचल न होने पर तीसरे मजदूर ने रस्सी के सहारे टैंक में प्रवेश किया और दोनों को बेहोश देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया।


स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर हालत में फंसे मजदूर को स्टैंड फैन की हवा और टैंक की दीवार को कटर से काटकर राहत देने की कोशिश की गई। जब टैंक के अंदर जहरीली गैस का प्रभाव कम हुआ, तब रस्सी के सहारे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। अरुण कुमार को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता