ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Flood: बिहार में बारिश से बिगड़ने लगे हालात, कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त; उफान पर छोटी-बड़ी नदियां

Bihar Flood: बिहार के मुंगेर, गया और बांका समेत कई जिलों में भारी बारिश से तबाही मची है। मुंगेर के हवेली खड़गपुर क्षेत्र में नदियां उफान पर हैं और कई डायवर्सन बह गए हैं। वहीं, शहर के वासुदेवपुर में सड़क धंसने से आवागमन बाधित हो गया है।

Bihar Flood
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood: बिहार के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश से हालात बिगड़ने लगे है। खासकर गया, बांका और मुंगेर समेत कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र की लगभग सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। 


हवेली खड़गपुर–तारापुर मुख्य मार्ग पर स्थित महकोला बासा के पास महकोला बुढ़िया नदी पर बना डायवर्सन नदी की तेज धार में बह गया है, जिससे इस मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इसी मार्ग पर नगर परिषद क्षेत्र के कच्ची मोड़ के पास डंगरी नदी भी उफान पर है। सड़क निर्माण के दौरान डंगरी नदी पर बनाए जा रहे पुल के लिए अस्थायी रूप से बनाए गए डायवर्सन पर पानी का तेज बहाव है। 


डायवर्सन के डूबने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर इस पर से गुजरने को मजबूर हैं। हवेली खड़गपुर–तारापुर मार्ग पर कई जगह नदियों पर बनाए गए पुलों के डायवर्सन या तो टूट चुके हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानों पर डायवर्सन के ऊपर से पानी का तेज बहाव जारी है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाई हो रही है। 


जानकारों का मानना है कि अगर बारिश का यही सिलसिला जारी रहा तो अन्य डायवर्सन भी महकोला बासा की तरह क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, जिससे और बड़ी समस्याएं उत्पन्न होंगी। इस बीच, शहर के वासुदेवपुर इलाके में एक और खतरा सामने आया है। वहां बारिश के कारण सड़क पूरी तरह धंस गई है, जिससे वह जानलेवा बन चुकी है और वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। 


यह स्थिति सीवरेज और पेयजल आपूर्ति के लिए की गई गहरी खुदाई और पाइपलाइन बिछाने के बाद रेस्टोरेशन ठीक से न किए जाने के कारण उत्पन्न हुई है। हालांकि नगर निगम प्रशासन ने एजेंसी के बिल भुगतान रोकने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है, लेकिन सड़कों की मरम्मत कराने में उसकी विफलता अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता