ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: शराब तस्करी कर रहे युवकों को डायल 112 की पुलिस ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

Bihar News: बिहार के मधुबनी के मधवापुर थाना क्षेत्र में डायल 112 की पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे दो युवकों की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरोखर पुल के पास अहले सुबह करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा है कि शराब तस्करी कर रहे दो युवकों को पकड़ने के प्रयास में डायल 112 की पुलिस ने पीछा करते हुए उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।


बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब की खेप लेकर कहीं जा रहे थे। डायल 112 की पुलिस टीम को इस बात की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया। पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी ने युवकों की बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत दोनों युवक दूर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया।


घटना स्थल पर शराब से भरी हुई तीन बोरियाँ भी पड़ी मिली हैं, जिससे तस्करी की पुष्टि होती है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर नहीं रुके, न ही घायलों की मदद की। उल्टा, आरोप है कि पुलिस वालों ने मृत और घायल युवकों का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले लिया और मौके से फरार हो गए।


मृत और घायल युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के सिंगियाही गाँव के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। चार घंटे बीत जाने के बावजूद किसी भी थाना की पुलिस मौके पर नहीं पहुँची थी, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।


स्थानीय लोगों की मांग है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से एक निर्दोष युवक की जान चली गई और घायल युवक की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन की चुप्पी और पुलिस की अनुपस्थिति ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है। लोगों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा और घायल का समुचित इलाज सरकार द्वारा कराया जाए।

रिपोर्ट - कुमार गौरव