ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

किशनगंज की जनता से बोले प्रशांत किशोर, कहा..आपके वोट से राजा बनता है, लेकिन बच्चे अनपढ़ रह जाते हैं

किशनगंज की सभा में प्रशांत किशोर ने बिहार के नेताओं, जातिवादी वोटिंग और शिक्षा व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। कहा..वोट सोच-समझकर दें, ताकि बच्चों का भविष्य संवर सके।

Bihar
प्रशांत किशोर ने कसा तंज
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

kishanganj: किशनगंज जिले में  जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति और मतदाताओं की सोच पर तीखा हमला बोला। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पिछले 15 साल तक लालू प्रसाद और 20 साल से नीतीश कुमार को नेता बनाती रही, लेकिन राज्य की गरीबी और बदहाली जस की तस है। उन्होंने लोगों से सवाल किया, "जिन नेताओं को आपने वोट दिया, क्या उन्होंने आपके बच्चों का भविष्य संवारा?"


प्रशांत किशोर ने विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय की बदहाली पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "मुसलमानों की स्थिति इसलिए खराब है क्योंकि आप गलत रहनुमा चुनते हैं। हर मुसलमान का फर्ज है कि अपने बच्चों को अच्छी तालीम दे। बिहार में दलितों के बाद सबसे ज्यादा बदहाल मुस्लिम समुदाय है।" उन्होंने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा, "लालू जी अच्छे बाप हैं, लेकिन उनकी चिंता सिर्फ यह है कि उनका नौवीं पास बेटा राजा बने।"


प्रशांत किशोर ने बिहार में जाति आधारित वोटिंग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोग बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के बजाय जाति के नाम पर वोट देते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की, "आपके वोट से राजा पैदा होता है। सोच-समझकर वोट दें।" उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि पांच किलो अनाज के लालच में लोग वोट देते हैं, लेकिन बिहार का विकास नहीं हो रहा।


नीतीश सरकार की शराबबंदी और कल्याणकारी योजनाओं पर तंज कसते हुए किशोर ने कहा, "मुख्यमंत्री कहते हैं शराब नहीं बिक रही, लेकिन हकीकत सब जानते हैं। 2 हजार रुपये पेंशन और निजी स्कूलों के खर्चे का वादा तो किया जा रहा है, लेकिन क्या ये वादे जमीन पर उतर रहे हैं?" प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे वोट देते समय बच्चों के भविष्य और बिहार की तरक्की को प्राथमिकता दें, न कि जाति या खोखले वादों को। उनकी यह सभा बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ सकती है।

टैग्स