ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

कटिहार में एक व्यक्ति को मारी गोली, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Katihar Crime News: कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घटना बरारी थाना क्षेत्र उचला

BIHAR POLICE
कटिहार में बेलगाम अपराधी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Katihar Crime News: कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घटना बरारी थाना क्षेत्र उचला चौक की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल की पहचान काढ़ागोला घाट निवासी 40 वर्षीय धनंजय यादव के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद वो गिर गये जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरारी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार उचला गांव के रहने वाले 40 वर्षीय धनंजय यादव काढ़ागोला घाट से अपनी बाइक से घर जा रहे थे कि तभी उचला चौक के पास दो अज्ञात अपराधी बाइक से  आया और धनंजय यादव को गोली मारकर फरार हो गया। गोली बाएं हाथ के बाजू  के पास लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में भर्ती कराया लेकिन स्थिति नाजूक देख कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की सूचना पाकर बरारी थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वही घटना की सूचना पाकर कोढ़ा सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गये जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बात की चर्चा हो रही है धनंजय यादव को गोली किसने और क्यों मारी? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट

टैग्स