ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिरा सेब लदा ट्रक, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

Bihar News: कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एक सेब लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। ट्रक हिमाचल से बंगाल जा रहा था।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर डहला मोड़ के समीप उत्तरी लेन में यूपी की ओर से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल का रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। इस हादसे में चालक को हल्की चोट आई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सेव की पेटिया फट कर चारों तरफ बिखर गई। 


घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई। हादसे के मुताबिक चालक का बच पाना मुश्किल था लेकिन इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया है। ट्रक चालक की पहचान पंजाब राज्य के थाना जूरी उल्लरहेड़ी गांव निवासी परगत सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार चालक गुरप्रीत सिंह ट्रक में सेब की पेटी लोड कर हिमाचल से बंगाल जा रहा था। इसी क्रम में जैसे ही उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में प्रवेश किया दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया। 


प्रत्यक्षदर्शी सोनू यादव ने बताया कि वह ऑफिस के लिए घर से जैसे ही निकला कि अचानक देखा कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। चालक को तुरंत ट्रक से बाहर निकाला गया। इस हादसे में चालक को हल्की चोट आई है। ट्रक में सेब लोड था और ट्रक बिहार की ओर जा रहा था। 


घटना के संबंध में दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया है। हादसे में चालक बाल बाल बचा है। चालक को मामूली चोट आई है। जिनको दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार प्रत्यक्षदर्शी सोनू यादवके लिए ले जाया गया है। फिलहाल सेब लोड ट्रक के पास देख रेख के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता