ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

जमुई में बड़ा हादसा: खड़े ट्रक से टेंपू की टक्कर, इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की दर्दनाक मौत, 3 की हालत नाजुक

जमुई के मंझवे गांव में खड़े ट्रक से टेंपू की टक्कर में इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्रों की मौत, 3 घायल; परीक्षा देकर लौट रहे थे सभी छात्र। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के सदर थाना क्षेत्र के मंझवे गांव के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब छात्र सीएनजी टेंपू से लखीसराय रेलवे स्टेशन जा रहे थे।


मृतक छात्रों की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना अंतर्गत गौरी गांव निवासी साहिल कुमार (20 वर्ष), समस्तीपुर के उजियारपुर थाना अंतर्गत सरायकंठपुर निवासी पंकज कुमार (22 वर्ष), और समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदीयागी गांव निवासी सरोज कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी छात्र लखीसराय स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत थे और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच तेज रफ्तार सीएनजी टेंपू ने मंझवे गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपू के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। घायल छात्रों को लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य विमलेश कुमार ने बताया कि सभी छात्र परीक्षा देकर सीएनजी टेंपू से स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें सुबह 6:15 बजे ट्रेन पकड़नी थी। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए छात्रों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


इधर, मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पंकज कुमार के पिता रवि शंकर साह ने बताया कि वे मिठाई की दुकान चलाकर बेटे की पढ़ाई का खर्च उठा रहे थे। पंकज उनका सबसे बड़ा बेटा था। वहीं, साहिल कुमार के पिता सतीश कुमार ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह बेटे को पढ़ा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दुर्घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है और फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जमुई में बड़ा हादसा: खड़े ट्रक से टेंपू की टक्कर, इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की दर्दनाक मौत, 3 की हालत नाजुक

जमुई से धीरज कुमार सिंह

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें