ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

जमुई रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत, ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में बढ़ा ठोस कदम

जमुई जिले के मलयपुर रेलवे फाटक संख्या 46ए पर ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में ठोस पहल हुई है। रेलवे और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा ज्वाइंट प्रयास से जल्द लोगों को जाम की समस्या से मिलेगी राहत।

Bihar
जमुई को जाम से मिलेगी राहत!
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई रेलवे स्टेशन से सटे मलयपुर स्थित रेलवे फाटक संख्या 46ए के पास जाम की विकराल समस्या से जल्द ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वर्षों से आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग इस फाटक पर ट्रेनों की आवाजाही और रेलवे यार्ड में ट्रेन सेटिंग के कारण लगातार लगने वाले जाम से परेशान रहे हैं। अब इस दिशा में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर ठोस पहल शुरू हो गई है।


यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 333 (एनएच-333) से जुड़ा है, जिससे इस फाटक पर जाम की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्कूली बच्चों, मरीजों और आम यात्रियों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर कार्रवाई करते हुए रेलवे एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने संयुक्त प्रयास शुरू किए हैं। 


रेलवे के अधिकारियों ने कई बार स्थल का निरीक्षण कर समस्या की गंभीरता को समझते हुए इंजीनियरिंग विभाग को ओवरब्रिज या अंडरपास के निर्माण हेतु योजना तैयार करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में 30 जून को झाझा IOW ओमप्रकाश कुमार एवं पटना से आई रेलवे की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च पदाधिकारियों को सौंप दी है।


ओवरब्रिज का प्रस्तावित रूट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित ओवरब्रिज डाउन रेलखंड की दिशा में शिवाला मुख्य मार्ग से शुरू होकर रेलवे लाइन पार करेगा और अप रेलखंड की ओर कन्या मध्य विद्यालय के पीछे से यू-टर्न लेते हुए पूर्व दिशा में मुड़कर छोटी काली मंदिर के समीप रेलवे बाउंड्री वॉल के पास से होकर मलयपुर स्टेशन रोड (एनएच-333) से मिल जाएगा। यह सड़क आगे मलयपुर बाजार, रेलवे स्टेशन चौक होते हुए जमुई बाजार और अन्य क्षेत्रों को भी जोड़ेगी।


रेलवे ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए जनरल एरेजमेंट ड्राइंग (GAD) तैयार कर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को प्रस्ताव भेज दिया है। मिट्टी की जांच प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। स्वीकृति मिलने के बाद सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, इसके उपरांत टेंडर जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।


अधिकारियों की प्रतिक्रिया

इस संबंध में झाझा IOW ओमप्रकाश कुमार ने बताया, "रेलवे द्वारा ओवरब्रिज के लिए GAD तैयार कर पुल निर्माण निगम को भेज दिया गया है, साथ ही मिट्टी जांच की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जैसे ही स्वीकृति प्राप्त होगी, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।" वहीं, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने जानकारी दी कि "इस योजना पर ज्वाइंट फिजिबिलिटी रिपोर्ट (JFR) की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूर्ण होते ही भूमि अधिग्रहण एवं टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।"


जनता को मिलेगी बड़ी राहत

ओवरब्रिज बनने से लोगों को प्रतिदिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। फिलहाल इस फाटक पर सुबह से शाम तक एनएच-333 पर वाहनों की लंबी कतारें आम बात हो गई है। ओवरब्रिज निर्माण के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी।

जमुई रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत, ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में बढ़ा ठोस कदम

जमुई रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत, ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में बढ़ा ठोस कदम

टैग्स