ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News: पटना से जमुई जा रही 22 वर्षीय युवती एक महीने से लापता, अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन; केस तक दर्ज नहीं

Bihar News: पटना से जमुई जा रही 22 वर्षीय युवती ट्रेन से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। एक महीने बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सहा है। ऐसे में परेशान परिजन अब कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना से जमुई जा रही एक 22 वर्षीय युवती पिछले एक महीने से लापता है। झारखंड के धनबाद के बरमसिया गांव निवासी काजल कुमारी 10 जुलाई को अपनी बड़ी बहन पूजा भगत, जीजा और तीन बच्चों के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस से जमुई आ रही थी। जब ट्रेन जमुई स्टेशन पहुंची, तो सभी यात्री उतर गए, लेकिन काजल रहस्यमय तरीके से लापता हो गई।


काजल की बहन पूजा भगत ने बताया कि भीड़ के कारण बहन ट्रेन से नहीं उतर पाई या फिर स्टेशन से ही गायब हो गई। परिजनों ने तुरंत जमुई जीआरपी थाने में इसकी सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद परिजनों ने बिहार, झारखंड और बंगाल के कई रेलवे स्टेशनों पर खोजबीन की मगर काजल का अब तक कोई सुराग नहीं मिला।


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के एक महीने बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पूजा ने बताया कि वे टाउन थाना और जीआरपी थाना दोनों जगह कई बार गईं, लेकिन हर बार टालमटोल किया गया। रविवार रात भी वह जीआरपी थाना पहुंचीं और आवेदन देने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी ने लेने से इनकार कर दिया। 


रातभर उन्होंने जमुई स्टेशन के यात्री शेड में गुजारी, फिर सुबह टाउन थाना पहुंचीं, जहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जीआरपी थाना अध्यक्ष मनोज देव का कहना है कि जमुई स्टेशन पर घटना हुई ही नहीं, तो एफआईआर कैसे दर्ज करें हालांकि उन्होंने जांच जारी रहने की बात कही। पुलिस के रवैये से निराश होकर अब परिजन कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता