ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Flood: लगातार बारिश से गया में उफान पर आई फल्गु नदी, जहानाबाद-बिहारशरीफ हाईवे बंद, गंगा का भी जलस्तर बढ़ा

Bihar Flood: बिहार में भारी बारिश से आमजन की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। गया, पटना, रोहतास में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। फल्गु नदी में रिकॉर्ड पानी और गंगा के उफान से सड़कों और रेलवे ट्रैकों पर आवागमन ठप हो गया है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है

Bihar Flood
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood: बिहार में मानसून सक्रिय होते ही भारी बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दक्षिण बिहार की प्रमुख फल्गु नदी इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर तक भर गई है, जिससे गया, जहानाबाद और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी प्रकार गंगा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।


गया जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बुधवार सुबह 11 बजे उदेरास्थान बराज पर 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो अब तक का सबसे अधिक डिस्चार्ज स्तर है। इससे पहले 2017 में अधिकतम 95,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बराज के सभी 30 शटर खोल दिए गए हैं, जिससे फल्गु नदी का पानी तेजी से आसपास के गांवों में फैल गया है।


नदी का पानी जहानाबाद-बिहारशरीफ नेशनल हाइवे 33 पर चढ़ने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। शिवसागर (रोहतास) में भी एनएच-19 पर जलजमाव से सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। गया जिले में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। शेरघाटी में पलकिया शेरपुर और फतेहपुर को जोड़ने वाला डायवर्जन पुल बह गया है। मोरहर नदी में जलस्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।


इमामगंज प्रखंड के पकरी गुरिया गांव के बधार में बाढ़ का पानी भर गया है जिससे धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसान संकट में हैं। वहीं बोधगया के निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। बसाढी पंचायत के बत्तसपुर, घोंघरिया, मोराटाल, छाछ आदि गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।


गया-कोडरमा रेलखंड के बसकटवा-यदुग्राम घाटी सेक्शन में पहाड़ से मलबा गिरने के कारण रेल ट्रैक बाधित हो गया। मंगलवार रात 11 बजे पहाड़ का मलबा पटरी पर आ गिरा जिससे अप लाइन पर सात घंटे और डाउन लाइन पर करीब तीन घंटे तक ट्रेन संचालन रुका रहा। आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने राहत कार्य कर मलबा हटाया, जिसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे अप लाइन और रात 2 बजे डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बहाल किया गया। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन इकाई निगरानी में जुटे हैं और राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है।

रिपोर्ट: नितम राज, गया


Bihar Flood: लगातार बारिश से गया में उफान पर आई फल्गु नदी, जहानाबाद-बिहारशरीफ हाईवे बंद, गंगा का भी जलस्तर बढ़ा


Bihar Flood: लगातार बारिश से गया में उफान पर आई फल्गु नदी, जहानाबाद-बिहारशरीफ हाईवे बंद, गंगा का भी जलस्तर बढ़ा


Bihar Flood: लगातार बारिश से गया में उफान पर आई फल्गु नदी, जहानाबाद-बिहारशरीफ हाईवे बंद, गंगा का भी जलस्तर बढ़ा


Bihar Flood: लगातार बारिश से गया में उफान पर आई फल्गु नदी, जहानाबाद-बिहारशरीफ हाईवे बंद, गंगा का भी जलस्तर बढ़ा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता