ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

प्रशांत किशोर का बीजेपी पर तंज: "15 साल में गौरव नहीं लौटा, 150 साल में क्या लाओगे?"

राजनाथ सिंह के बिहार गौरव संबंधी बयान पर हमला करते हुए PK ने कहा कि भाजपा 15 साल से सत्ता में है,फिर भी राज्य का खोया गौरव नहीं लौटा सकी। मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग की। भोजपुर से पीएम मोदी पर भी निशाना साधा

Bihar
पीएम मोदी पर साधा निशाना
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHOJPUR: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा 15 साल से सत्ता में है लेकिन फिर भी बिहार का खोया हुआ गौरव वापस नहीं ला सके, क्या 150 साल में वापस लाएगे? वही बिहार मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कहा कि समाज को डर है कि इससे बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं, खासकर भाजपा के विरोधी दल के समर्थकों का नाम हटने का डर है। प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग से की अपील करते हुए कहा कि आयोग को जनता और सभी हितधारकों को विश्वास में लेना चाहिए, चुनाव आयोग बताए चुनाव से पहले सूची में संशोधन की जरूरत क्यों पड़ी और वे इसे कैसे लागू करेंगे?


जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से सिताब दियारा से शुरू की गई 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत आज भोजपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जगदीशपुर प्रखंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह के बयान कि भाजपा ही बिहार का गौरव वापस लाएगी पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा करीब 20 साल से राज्य में और 11 साल से केंद्र में सत्ता में है, फिर अब तक बिहार का खोया गौरव वापस क्यों नहीं ला पाई। प्रशांत किशोर ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब 15 साल में नहीं ला पाए तो 150 साल में लाएंगे क्या।


इसके साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव से कुछ महीने पहले चुनाव आयोग द्वारा बिहार मतदाता सूची में संशोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इस तरह का अभियान शुरू करने से पहले जनता और सभी हितधारकों को विश्वास में लेना चाहिए था। चुनाव आयोग को हर दिन बताना चाहिए कि इस प्रक्रिया में कितने नए नाम जुड़े और कितने नाम सूची से हटाए गए। उन्हें बताना चाहिए कि चुनाव से पहले सूची में संशोधन की जरूरत क्यों पड़ी और वे इसे कैसे लागू करेंगे। समाज को डर है कि इससे बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं और इसका फायदा चुनाव में भाजपा को मिल सकता है।


जगदीशपुर में गरजे प्रशांत किशोर, कहा- मोदी जी वोट ले रहे हैं हम लोगों से और फैक्ट्री लगा रहे हैं गुजरात में, आरा, भोजपुर के बच्चे वहां जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं


अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी बिहार की जनता से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगा रहे हैं। पूरे देश का पैसा लेकर गुजरात के गांव-गांव में फैक्ट्री लगाई जा रही हैं और आरा, भोजपुर के बच्चे वहां जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि जब वोट आपका है तो फैक्ट्री कहां लगनी चाहिए, गुजरात में या बिहार में?


इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। चुनाव में वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।

प्रशांत किशोर का बीजेपी पर तंज: "15 साल में गौरव नहीं लौटा, 150 साल में क्या लाओगे?"

प्रशांत किशोर का बीजेपी पर तंज: "15 साल में गौरव नहीं लौटा, 150 साल में क्या लाओगे?"