ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

हम नहीं सुधरेंगे: आरा पीरो का राजस्व कर्मचारी राजा दास 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने दबोचा

बिहार के आरा जिले के पीरो ब्लॉक में राजस्व कर्मचारी राजा कुमार दास को निगरानी विभाग ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पहले भी पटना और किशनगंज में दो घूसखोर अफसर पकड़े गए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई।

Bihar
घूसखोर राजस्व कर्मचारी अरेस्ट
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में आए दिन घूसखोर रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं, लेकिन पैसे लेकिन की आदत सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। इसी लालच के चक्कर में लोग निगरानी के हत्थे चढ़ रहे हैं। गुरुवार को बिहार के दो सरकारी कर्मचारियों को निगरानी ने घूस लेते दबोचा है। किशनगंज में एक लाख घूस लेते अमीन निरंजन कुमार और  शिक्षा विभाग के DEO कार्यालय पटना के प्रधान लिपिक अशोक कुमार वर्मा को एक लाख रूपये घूस लेते निगरानी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है, वही अब घूसखोरों की लिस्ट में तीसरा नाम भी जुड़ गया है। तीसरा भी सरकार कर्मचारी है। जो आरा के पीरो ब्लॉक में राजस्व कर्मचारी राजा कुमार दास है। जिसे 20 हजार रूपये रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने पकड़ लिया। 


शिकायतकर्ता मधुबनी जिले का रहने वाला है और स्व.श्रीनिवास उपाध्याय के पुत्र महावीर ने विजिलेंस की टीम को बताया था कि पीरो प्रखंड कार्यालय का कर्मचारी राजा कुमार दास ने ONLINE परिमार्जन के लिए 48 हजार रुपये की मांग की थी। 45 हजार में काम फाइनल हुआ था। परिमार्जन और दाखिल खारिज के लिए 5 जुलाई को पैसे की मांग की गयी थी। 08 जुलाई को महावीर ने इस बात की शिकायत निगरानी अन्वेंशन ब्यूरों से कर दी। 


9 जुलाई को निगरानी की टीम ने रिकॉर्डिग किया। 20 हजार पहले, सोमवार को 20 हजार और काम होने पर 5 हजार देना था। राजा कुमार दास नोनार और रजेया पंचायत के चार्ज में था। शिकायतकर्ता के कम्पलेन के बाद निगरानी की टीम ने मामले का सत्यापन किया जिसके बाद 20 हजार रूपये घूस लेते राजस्व कर्मचारी राजा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इस बात की जानकारी निगरानी अन्वेशन ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने दी।