ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bhojpur: बड़हरा के युवाओं को मिला हाई जम्प प्रैक्टिस गद्दा, सेना-पुलिस भर्ती की तैयारी को मिलेगा बल

बड़हरा के युवाओं के सरकारी नौकरी के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। उद्योगपति और समाजसेवी अजय सिंह ने गांव-गांव में हाई जंपिंग गद्दे मुहैया कराकर युवाओं को शारीरिक दक्षता की तैयारी में मदद कर रहे हैं। ताकि 'वर्दी पहनने' के ख्वाब को युवा पूरा कर सके।

BIHAR
अजय सिंह की सोच, युवाओं की उड़ान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bhojpur: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम बाघमझौआ, बसंतपुर, बबुरा, इचारी पंचायत के अंतर्गत आने वाले गाँव बाघागोल तेतरिया में आज युवाओं की मांग पर हाई जम्प के लिए प्रैक्टिस गद्दा उपलब्ध कराया गया। यह पहल उन युवाओं के लिए विशेष रूप से की गई है, जो सेना एवं पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं।


इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र के समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह गद्दा केवल एक साधन नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है ताकि गाँव के युवा एकजुट होकर नियमित रूप से अभ्यास करें और आने वाली भर्तियों में सफल हों।


स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए यह भी अपील की गई कि आसपास के गाँवों के युवा भी इस पहल का लाभ उठाएं और सामूहिक रूप से तैयारी करें। सामूहिक अभ्यास से एक-दूसरे की प्रेरणा और सहयोग से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। यह कदम ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा को प्रोत्साहन देने और रोजगार के नए अवसरों की ओर युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

Bhojpur: बड़हरा के युवाओं को मिला हाई जम्प प्रैक्टिस गद्दा, सेना-पुलिस भर्ती की तैयारी को मिलेगा बल

टैग्स