ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

Bihar News: इंदौर की तरह स्वच्छ बनेगा बिहार का यह शहर, नगर निगम ने कस ली कमर..

Bihar News: बिहार में यहाँ नगर निगम इंदौर की तर्ज पर सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए खरीदेगा आधुनिक मशीनें, वेडिंग जोन का होगा निर्माण। गैंगमैनों को भी किया जाएगा सम्मानित...

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर नगर निगम ने इंदौर की तर्ज पर शहर को अब स्वच्छ और स्मार्ट बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा लिए हैं। मंगलवार को मेयर डॉ. बसुंधरा लाल की अध्यक्षता में हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में फैसला लिया गया कि शहर की सफाई व्यवस्था को उन्नत करने के लिए आधुनिक मशीनें और उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके साथ ही जीरोमाइल में वेडिंग जोन बनाया जाएगा ताकि फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित किया जा सके। हथिया नाले की सफाई को सुदृढ़ करने और जलजमाव की समस्या को खत्म करने पर भी जोर दिया गया। दो नए कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनका रखरखाव निजी एजेंसियों को सौंपा जाएगा।


इतना ही नहीं नगर निगम ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कार्य करने वाले गैंगमैनों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया। हथिया नाले, पटल बाबू रोड और आनंद चिकित्सालय रोड पर जलजमाव की समस्या हल करने वाले गैंगमैन सुनील हरी, जयमंगल हरी, विष्णु हरी, मुकेश, राजेश हरी, अजय, सूरज हरी, सुवेलाल और बबलू हरी को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान मृत निगमकर्मियों के परिवारों और मीडियाकर्मियों को भी सम्मान दिया जाएगा।


ज्ञात हो कि इंदौर मॉडल को अपनाने के लिए भागलपुर नगर निगम पहले ही सफाई कर्मियों को इंदौर भेजकर वहां की तकनीक सीखने का निर्णय ले चुका है। सिपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) की मदद से प्लास्टिक कचरे का रीसाइक्लिंग किया जाएगा, जिससे शहर को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के साथ-साथ निगम को वित्तीय लाभ भी होगा। सभी निगम वाहनों में जीपीएस लगाने का फैसला लिया गया है ताकि उनकी लोकेशन पर नजर रखी जा सके। यदि कोई सफाई एजेंसी कर्मी उपलब्ध नहीं कराती तो उसके भुगतान में कटौती भी होगी।

संबंधित खबरें