ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News: बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की लोगों ने जबरन करा दी शादी

Bihar News: बिहार में रात के अंधेरे में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जाना एक शख्स को भारी पड़ गया. लोगों ने एक बच्चे की मां की शादी युवक से जबरन करा दी.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार की रात एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। महिला पहले से शादीशुदा है और एक बच्ची की मां भी है। लोगों ने दोनों को साथ देखकर पकड़ लिया और जबरन उनकी शादी करवा दी।


महिला ने दावा किया कि वह युवक के साथ पिछले सात वर्षों से प्रेम संबंध में है और दोनों की एक बेटी भी है। वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है। दूसरी ओर, युवक महिला को साथ रखने के लिए तैयार नहीं था। जब युवक ने उसे अपनाने से मना कर दिया, तो महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।


पुलिस दोनों को कजरैली थाने ले आई। पूछताछ के दौरान महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी पांच साल पहले बांका जिले में हुई थी लेकिन वह ससुराल में कम और मायके में ज़्यादा रहती थी, जिससे नाराज़ होकर दामाद ने उसे रखने से इनकार कर दिया। अब महिला अपनी तीन साल की बेटी के साथ प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसकी मां भी बेटी और नातिन के भविष्य को लेकर चिंतित है और बेटी को प्रेमी के साथ भेजने को तैयार है।


महिला का कहना है कि सात साल का प्रेम संबंध होने के कारण वह अब प्रेमी के साथ ही जीवन बिताना चाहती है। मामले में कजरैली थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि थाने में बांड भरवाने के बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर इस प्रेम त्रिकोण को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता