ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार में अपराधी बेलगाम: दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

औरंगाबाद में जामा मस्जिद के पास केमिस्ट मोहम्मद जुनैद को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। हादसे के बाद इलाके में बवाल, पुलिस जांच में जुटी।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने औरंगाबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां जामा मस्जिद के पास एक दवा दुकानदार मोहम्मद जुनैद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोगों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ की। वहां लगी एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान नवाडीह मोड़ स्थित दवा दुकानदार मोहम्मद जुनैद के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक के पिता ने बताया कि जुनैद का किसी से कोई विवाद नहीं था। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब 10:20 बजे जनैद अपनी दुकान बंद कर एक स्टाफ के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान बगल में वो एक पान की दुकान पर गया। इस बीच बाइक पर सवार होकर दो अपराधी वहां पहुंचे और पिस्टल निकालकर उसे 4 गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। 


घायल जुनैद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए नारायण मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। जुनैद की हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। घटना से गुस्साए लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।