विक्रमशिला सेतु को लेकर हुई हाईलेवल बैठक, दो महीने में ट्रस ब्रिज का लक्ष्य; सचिव ने दिए सख्त निर्देश
Bihar News: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत और यातायात बहाली को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। दो महीने के भीतर ट्रस ब्रिज निर्माण और जल्द बेली ब्रिज तैयार कर आंशिक यातायात शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है।
