ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

Bihar Politics: गोपालगंज के कुचायकोट जमीन फर्जीवाड़ा मामले में विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार है। अदालत ने अगली सुनवाई 19 मई को तय की है। इस केस में कई अन्य लोग भी नामजद हैं।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: गोपालगंज के कुचायकोट से जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। मामले की अगली सुनवाई अब 19 मई को निर्धारित की गई है। इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश-तीन सह विशेष न्यायाधीश (MP-MLA कोर्ट) राजेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने गिरफ्तारी पर 7 मई तक रोक लगा दी थी।


19 मई को विधायक के सीए राहुल तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी। इस मामले को लेकर गोपालगंज कोर्ट में गुरुवार को कई घंटे तक दोनों पक्षों के बीच बहस चली। यह मामला कुचायकोट के बेलवा गांव में 16 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और अवैध कब्जे से संबंधित है। 


आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। इस प्रकरण में विधायक पप्पू पांडेय के अलावा सतीश पांडेय, सीए राहुल तिवारी समेत कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। फिलहाल अदालत ने अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक को बरकरार रखा है।


इससे पहले बुधवार को पप्पू पांडेय के बड़े भाई सतीश पांडेय के नया गांव तुलसिया स्थित आवास पर पुलिस ने इश्तहार चिपकाया था। इस मामले में जदयू विधायक पप्पू पांडेय, सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। 


सभी पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का गंभीर आरोप है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस पहले ही कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज चुकी है। अब इस केस में आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता