ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ारा

बिहार कैबिनेट विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह में दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार गलती से दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर जाकर बैठ गए। बाद में जायसवाल और लेसी सिंह ने उन्हें दस्तावेजों पर साइन करने में भी मदद की।

Bihar Politics
© Iprd
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली NDA की सरकार में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। कुल 32 मंत्रियों ने शपथ लिया, इनमें पूर्व  सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं. मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के 15, जेडीयू के 13, एलजेपीआर के 2, हम के 1 और आरएलएम के 1 मंत्री ने शपथ लिया.


शपथग्रहण में दिखे कई दिलचस्प नजारे

गांधी मैदान में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से आने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे. शपथग्रहण समारोह के दौरान कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले. 


जायसवाल की कुर्सी पर जा बैठे निशांत

शपथ ग्रहण के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ. दरअसल, सरकारी प्रोटोकॉल के मुताबिक किसी भी मंत्री को खड़े होकर शपथ लेने के बाद शपथ के कागजात पर हस्ताक्षर करना होता है. गांधी मैदान में आज सबसे पांच मंत्रियों को एक साथ शपथ लेने के लिए बुलाया गया. इनमें श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत कुमार और लेसी सिंह शामिल थी. 


राज्यपाल ने उन्हें मौखिक शपथ दिलाई. इसके बाद इन पांचों मंत्रियों को शपथ के कागजात पर साइन करना था. इसके लिए मंच पर ही टेबल के साथ पांच कुर्सियां रखी थीं. क्रमवार मंत्रियों के लिए कुर्सी लगी थी और उसके सामने उनके नाम का कागजात रखा था, जिस पर उन्हें हस्ताक्षर करना था. 


कागजातों पर साइन करने के लिए श्रवण कुमार और विजय कुमार सिन्हा बैठ गए. तीसरी कुर्सी पर दिलीप जायसवाल को बैठना था लेकिन वहां निशांत कुमार पहुंच गए. दिलीप जायसवाल जब कागजात पर साइन करने पहुंचे तो देखा कि उनकी कुर्सी पर निशांत ने कब्जा कर रखा है. 


निशांत ने जायसवाल को दूसरी कुर्सी पर जाने को कहा

अपनी कुर्सी पर निशांत को देखकर दिलीप जायसवाल ने उन्हें बगल वाली कुर्सी पर जाने को कहा. लेकिन निशांत ने जायसवाल को ही दूसरी कुर्सी पर जाने को बोला. फिर दिलीप जायसवाल ने उन्हें बताया कि उस कुर्सी के सामने रखा दस्तावेज मेरा है. उस पर मुझे ही साइन करना है. निशांत का कागजात दूसरी कुर्सी के सामने रखा है. तब निशांत अपने लिए राखी गई कुर्सी पर गए. 


साइन करने में जायसवाल और लेशी ने की मदद

वैसे निशांत कुमार को कागजात साइन करने में भी मदद लेनी पड़ी. सबसे पहले दिलीप जायसवाल ने ही उन्हें बताया कि कहां साइन करना है. बाद में दूसरी ओर बैठी लेशी सिंह निशांत को बताती दिखीं कि कहां - कहां हस्ताक्षर करना है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता