ब्रेकिंग
कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनमुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्याअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानूनलखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: पीड़ित लोगों से मिले प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार पर जमकर बरसेकांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनमुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्याअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानूनलखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: पीड़ित लोगों से मिले प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार पर जमकर बरसे

बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

Bihar News: बिहार में अंचल कार्यालयों की अब रोजाना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉनिटरिंग होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत अंचल स्तर के कामकाज की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के अंचलों में चल रहे राजस्व कार्यों की अब प्रतिदिन सीधे विभागीय स्तर से समीक्षा होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अंचल स्तर पर कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से नई मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की है। इसके तहत विभागीय सचिव जय सिंह या उनके द्वारा अधिकृत वरीय पदाधिकारी प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचलों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।


विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक दिन दोपहर 3:30 बजे से 4:00 बजे तक समीक्षा बैठक आयोजित होगी। प्रतिदिन राज्य के दो अंचलों को चयनित कर उनके कार्यों की प्रगति की विस्तार से पड़ताल की जाएगी। इस बैठक में संबंधित अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।


समीक्षा के दौरान ऑनलाइन दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी, अभियान बसेरा, सरकारी भूमि सत्यापन, राजस्व महा-अभियान, लोक भूमि अतिक्रमण तथा लोक शिकायत जैसे महत्वपूर्ण मामलों की प्रगति देखी जाएगी। विभाग का उद्देश्य है कि अंचल स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो और आम लोगों को भूमि संबंधी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।


निर्देश में कहा गया है कि विभागीय आईटी मैनेजर प्रतिदिन सुबह 10 बजे चयनित अंचलों की सूचना एवं वीसी लिंक संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। समीक्षा बैठक विभागीय वीसी कक्ष अथवा सचिव कक्ष से आयोजित की जाएगी।


विभाग ने सभी समाहर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से भी संबंधित अधिकारियों की नियमित भागीदारी सुनिश्चित कराएं, ताकि अंचलों में कार्य निष्पादन की गति और जवाबदेही दोनों बढ़ाई जा सके। इसकी प्रति सभी अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी को भी भेजी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता