ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

पटना में महाअष्टमी के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के साथ डाकबंगला स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए। प्रशांत किशोर भी पूजा पंडाल पहुंचे। मीसा भारती ने बिहार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए

बिहार न्यूज
पटना में दुर्गा पूजा की धूम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:पटना में महाअष्टमी के मौके पर दुर्गा पूजा की रौनक देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती तथा रोहिणी आचार्य के साथ डाकबंगला चौराहे स्थित पूजा पंडाल पहुंचे।


वहीं, जन सुराज पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर ने भी मां दुर्गा के दर्शन किए। पूजा समिति के सदस्यों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान लालू यादव और मीसा भारती ने बिहार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, मीसा भारती ने कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर दुख जताया।


महाअष्टमी के अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने डाकबंगला चौराहे स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट के पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।


मीडिया से बातचीत में मीसा भारती ने सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां के चरणों में आकर उन्हें बहुत खुशी मिली है। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा बिहार के सभी लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखें।


वहीं, कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर मीसा भारती ने दुख जताया। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि दशहरा जैसे त्योहार के समय लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है। ऐसे में भगवान उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।


महाअष्टमी के मौके पर पटना के पूजा पंडालों में राजनीतिक हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएंपटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

टैग्स