ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा

मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग की खबर के बाद अनिल पंडित का नाम चर्चा में है। सोशल मीडिया पोस्ट में अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। जानिए कौन है अनिल पंडित?

महाराष्ट्र न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUMBAI: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग की खबर के बाद गैंगस्टर अनिल पंडित का नाम अचानक चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करते हुए अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से एक पोस्ट सामने आया है। पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की BMW पर तीन राउंड फायर किए गए। अभिनेता सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि उनके ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर है। ऐसे में सवाल है कि आखिर अनिल पंडित कौन है और उसका नाम पहले किन मामलों में सामने आ चुका है?


घटना के संबंध में बताया जाता है कि, रविवार को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुंबई के जुहू इलाके में उनकी BMW कार पर फायरिंग किए जाने की खबर सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की। हालांकि, टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आने की बात कही जा रही है। वहीं, उनके ड्राइवर के घायल होने और नानावती अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर भी सामने आई है।


इस बीच, सोशल मीडिया पर अनिल पंडित के नाम से एक पोस्ट वायरल हुआ। इसमें दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले सलमान खान के साथ काम करने को लेकर चेतावनी दी गई थी। पोस्ट में अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए फायरिंग के पीछे किसी गैंग की भूमिका को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


बताया जाता है कि अनिल पंडित मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और फिलहाल अमेरिका में है। उसे लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जाता है। हालांकि, उसके ठिकाने और गैंग से जुड़े होने के दावों की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। 


अनिल पंडित का नाम इससे पहले हरियाणा के मशहूर गायक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में भी सामने आया था। उस घटना में गायक के सुरक्षित बचने की खबर आई थी। वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था।


वहीं, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर को लेकर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर हमला बोलते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। AAP ने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता परेशान है।


फिलहाल, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच जारी है। सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों की सत्यता और हमले के पीछे की वजह की पुष्टि होना बाकी है। अब देखना होगा कि जांच में अनिल पंडित या किसी अन्य गिरोह की भूमिका को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।