ब्रेकिंग
हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी

हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

अभिनेत्री अक्षरा सिंह हर्ष फायरिंग मामले में गुरुवार को हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं। मामला वर्ष 2021 में वैशाली के लालगंज स्थित पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर आयोजित जनेऊ समारोह से जुड़ा है, जहां कार्बाइन से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था।

Akshara Singh
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Akshara Singh: वैशाली जिले के लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर हुए चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। करीब पांच साल पुराने इस मामले में गुरुवार को अभिनेत्री अक्षरा सिंह हाजीपुर न्यायालय में पेश हुईं। उनकी पेशी के बाद एक बार फिर 2021 में हुए इस चर्चित समारोह और हर्ष फायरिंग की घटना की चर्चा तेज हो गई है।





दरअसल, पूरा मामला 23 अप्रैल 2021 का है। लालगंज स्थित पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार यानी जनेऊ समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भी आमंत्रित किया गया था। समारोह के दौरान अक्षरा सिंह स्टेज पर अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। 





इसी बीच पुलिस की वर्दी पहने एक बॉडीगार्ड द्वारा कार्बाइन से खुलेआम फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद बिहार की राजनीति से लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमे तक में हड़कंप मच गया था।मामला सिर्फ हर्ष फायरिंग तक ही सीमित नहीं था। 





उस समय देश और बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप जारी था। इसके बावजूद समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। कार्यक्रम के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड गाइडलाइन के नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगे थे। 





वायरल वीडियो और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बॉडीगार्ड और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 





इस घटना के बाद पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के बयान भी खूब सुर्खियों में रहे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उनका यह बयान कि 'वे कानून तोड़ने के लिए ही पैदा हुए हैं' काफी चर्चित हुआ था। वहीं, उनका एक और बयान 'यहां गोली नहीं चलेगी तो क्या अगरबत्ती जलेगी' भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।





अब करीब पांच साल बाद इस मामले में अक्षरा सिंह की हाजीपुर न्यायालय में पेशी ने एक बार फिर पुराने मामले को चर्चा में ला दिया है। हालांकि, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और न्यायालय के आदेश पर सबकी नजरें टिकी हैं।

रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता