DESK: बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के छोटे बेटे प्रतीक बब्बर 40 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन को पत्नी और एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी ने बेहद खास बना दिया। प्रिया ने सोशल मीडिया पर पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
तस्वीरों में प्रतीक और प्रिया पूल में एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में प्रतीक अपनी पत्नी को बांहों में भरकर किस करते दिखाई दे रहे हैं। कपल की इन रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और दोनों को परफेक्ट कपल बता रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ प्रिया ने पति के लिए एक बेहद भावुक और प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने प्रतीक को अपना सबसे अच्छा दोस्त, पार्टनर इन क्राइम, जीवनसाथी, घर और सुकून बताया। प्रिया ने लिखा कि प्रतीक का यह 40वां जन्मदिन कई मायनों में खास है और उन्हें अपने पति पर गर्व है।

प्रिया ने आगे लिखा कि जिंदगी के बेहद उतार-चढ़ाव भरे सफर को प्रतीक ने जिस शालीनता से संभाला है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि उनकी जिंदगी की कहानी अभी शुरू हुई है और वह प्रतीक से हमेशा प्यार करती रहेंगी।
बता दें कि प्रतीक बब्बर ने 14 फरवरी 2025 को एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी से दूसरी शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी सान्या सागर से हुई थी, लेकिन कुछ साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। अब प्रतीक और प्रिया की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वही सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर फैन प्रतीक बब्बर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।






