ब्रेकिंग
टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार

बेतिया पुलिस की अनूठी पहल, बस से बुजुर्गों को कराया मां दुर्गा के दर्शन

बेतिया में एसएसपी कुमार गौतम की पहल पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को बस से दुर्गा बाग मंदिर और पावर हाउस चौक के पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कराए गए। पुलिस की इस पहल ने बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान ला दी और मानवता की मिसाल पेश की।

बिहार न्यूज
पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने मानवता और सामाजिक सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम की पहल पर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को मां दुर्गा के दर्शन कराए गए। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।


वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम स्वयं बुजुर्गों के साथ बस में सवार होकर उन्हें दुर्गा पूजा पंडालों तक ले गए। इस दौरान पुलिस बल की भी तैनाती रही। बुजुर्गों को सबसे पहले दुर्गा बाग मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए। इसके बाद पावर हाउस चौक स्थित पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कराया गया।


बुजुर्गों के लिए यादगार बना दुर्गा पूजा का अवसर


वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा का दर्शन करना खास अनुभव रहा। पुलिस की ओर से की गई इस व्यवस्था से उन्हें त्योहार की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला। पूरे पुलिस दस्ते के साथ बुजुर्गों को सुरक्षित तरीके से पूजा स्थलों तक पहुंचाया गया।


दुर्गा पूजा के दौरान बेतिया पुलिस की इस पहल ने यह संदेश दिया कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना भी उसकी जिम्मेदारी का हिस्सा है।


एसएसपी कुमार गौतम की इस पहल को मानवता, सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़कर देखा जा रहा है। त्योहार की खुशियों के बीच बुजुर्गों को मां दुर्गा के दर्शन कराने की इस पहल ने पुलिस और समाज के बीच संवेदनशीलता का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

टैग्स