ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

Bihar Crime News: सारण के मशरक में एक हलवाई की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बेन छपरा गांव में एक हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और शव को थाना परिसर के सामने मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।


मृतक की पहचान संत कुमार साह के 30 वर्षीय पुत्र गजेन्द्र कुमार साह के रूप में हुई है, जो पेशे से हलवाई थे। परिजनों के अनुसार, गजेन्द्र को सढ़वारा निवासी शत्रोहन साह शादी समारोह में काम कराने के लिए डुमरसन लेकर गया था। देर रात फोन पर सूचना दी गई कि वह गंभीर रूप से घायल है। इसके बाद उन्हें मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि गजेन्द्र की बेरहमी से पिटाई की गई है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद जिस व्यक्ति के साथ वह शादी समारोह में गया था, वह फरार बताया जा रहा है।


घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मशरक थाना के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महतो सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को हटाकर यातायात बहाल किया गया।


डीएसपी ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता