बिहारमुंगेर में रिश्तों का कत्ल! नशे को लेकर डांटने पर बेटे ने 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला
मुंगेर के धरहरा में नशे की लत को लेकर डांटने से नाराज बेटे ने 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग का बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया। आरोपी वारदात के बाद फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।











