ब्रेकिंग
थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा

मुजफ्फरपुर के होटल में महिला की संदिग्ध मौत, पति ने जताई हत्या की आशंका, CCTV और मोबाइल से खुलेगा राज

मुजफ्फरपुर के होटल में बेगूसराय की महिला निगम कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी है। पति ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस CCTV, मोबाइल और रजिस्टर खंगाल रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित 'होटल आर रैनसम' में बीते 27 सितंबर की शाम बेगूसराय निवासी महिला निगम कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा शुरुआती दौर में इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन मृतका के पति मदन कुमार के सनसनीखेज बयानों और साजिशन हत्या के आरोपों के बाद इस पूरे प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। 


मृतका के पति मदन कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी आत्महत्या जैसा कदम उठा ही नहीं सकती..उनकी हत्या की साजिश रची गई है और इसका सच होटल के CCTV फुटेज, एंट्री रजिस्टर तथा पुलिस द्वारा जब्त किए गए मोबाइल से ही सामने आ सकता है।


मृतका निगम कुमारी होटल के कमरे में ठहरी थीं। 27 सितंबर को जब होटल के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो होटल कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई। मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर जब कमरा खोला गया, तो अंदर निगम कुमारी का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने बारीकी से जांच-पड़ताल कर सबूत इकट्ठे किए। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेजा गया।


मूल रूप से बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित पिढौली अजमतपुर बिठौली के रहने वाले मदन कुमार ने बातचीत में पुलिसिया थ्योरी पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पत्नी का शव देखा, तो उसके चेहरे पर चोट और जख्म के स्पष्ट निशान थे। मदन कुमार ने कहा, "मेरी पत्नी अहमदाबाद में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी और करीब दो लाख रुपये प्रतिमाह कमाती थी। उसने पिछले साल ही नया घर बनाया था और पूरे परिवार का भरण-पोषण वही करती थी। हमारे दो छोटे-छोटे बच्चे—बेटी परी कुमारी और बेटा अर्णव राज हैं, जो अपनी मां से बेहद जुड़े हुए थे। वह ऐसा घातक कदम कभी नहीं उठा सकती थी।


पति ने अपने गांव के पड़ोसी और पूर्व मुखिया प्रभात कुमार तथा होटल कर्मियों पर गंभीर साज़िश का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया, "हमारी समझ से परे है कि प्रभात जी हमारी पत्नी को किस हैसियत से अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर लेकर आए और होटल में ठहराया। 22 सितंबर को आखरी बार पत्नी से बच्चों की बात हुई थी। अब जब मैं प्रभात जी को फोन लगा रहा हूं, तो वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। पूर्व मुखिया होने के कारण उनका राजनीतिक प्रभाव भी अधिक है, जिससे वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।


घटना के बाद मदन कुमार ने 30 सितंबर की रात सदर थाने में अज्ञात लोगों और षड्यंत्रकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया। इसके आधार पर पुलिस ने 1 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के कई दिन बीत जाने के बावजूद अनुसंधानकर्ता द्वारा अभी तक पति का औपचारिक बयान दर्ज नहीं किया गया है। 


मामले के अनुसंधानकर्ता (IO) सह सदर थाने के अपर थानेदार उप-निरीक्षक (SI) राजीव कुमार ने पुष्टि की कि पति का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें रविवार को बुलाया गया है। फॉरेंसिक साक्ष्यों और प्रगति के सवाल पर उन्होंने कहा कि अनुसंधान से जुड़े तथ्य गोपनीय हैं और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। SDPO करेंगे मॉनिटरिंग, CCTV और कॉल डिटेल्स खंगालेगी पुलिस, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाया है। 


SSP ने बताया कि पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच का जिम्मा नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO Town) को सौंपा गया है। वे खुद पूरे अनुसंधान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस की जांच टीम अब निम्नलिखित बिंदुओं पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित कर रही है। होटल का CCTV फुटेज व रजिस्टर: घटना के दिन और उससे पहले होटल में निगम कुमारी से मिलने कौन-कौन लोग पहुंचे थे, इसका पता लगाने के लिए होटल के कैमरों की फुटेज और एंट्री रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं।


जब्त मोबाइल की FSL जांच: मृतका के जब्त मोबाइल की कॉल डिटेल्स (CDR) और व्हाट्सएप चैट से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर किन परिस्थितियों में और किसके संपर्क में रहकर पहुंची। आवेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर संबंधित लोगों और होटल कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।


मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया: इस पूरी त्रासदी में सबसे भावुक पहलू मृतका के दो मासूम बच्चों—परी कुमारी और अर्णव राज का है। अपनी मां को याद करते हुए बच्चों ने कहा कि उनकी मां बहुत अच्छी थीं और वे उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। मदन कुमार ने रुंधे गले से कहा कि पत्नी की मौत के बाद उनके सामने बच्चों की पढ़ाई और परिवार के भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषी चाहे कितना भी प्रभावशील क्यों न हो, उसे सख्त से सख्त सजा दिलाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता