ब्रेकिंग
ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ

ललन सिंह का मुंगेर दौरा: युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात, पंचायत से जिला स्तर तक सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का ऐलान

मुंगेर सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के हवेली खड़गपुर दौरे में युवाओं के लिए इनडोर-आउटडोर जिम, लाइब्रेरी और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा हुई।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे, लेकिन हवेली खड़गपुर के परसंडो गांव में की गई घोषणाओं ने पूरे दौरे को खास बना दिया।


 युवाओं के लिए इनडोर-आउटडोर जिम, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी और पंचायत से जिला स्तर तक सांसद खेलकूद प्रतियोगिता कराने की घोषणा की गई। इतना ही नहीं, नियमित रूप से जिम करने वाले युवाओं को शर्ट और लोअर देने की भी बात कही गई। इन घोषणाओं से पहले मुंगेर से हवेली खड़गपुर तक ललन सिंह का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। 


मुंगेर से हवेली खड़गपुर की ओर बढ़ता केंद्रीय मंत्री का काफिला... और रास्ते में जगह-जगह स्वागत के लिए उमड़े ग्रामीण। श्यामपुर, धपड़ी, शिवपुर, लौगाय, बैजलपुर और बहीरा समेत कई गांवों में ग्रामीणों ने तोरण द्वार बनाए और फूल-मालाओं के साथ ललन सिंह का स्वागत किया। कई जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व स्थानीय जरूरतों को सुना। 


इसके बाद ललन सिंह हवेली खड़गपुर के परसंडो गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गांव को नगर परिषद में शामिल होने से रोकने और वर्षों पुराने डाकघर को गांव में ही बनाए रखने से जुड़े प्रयासों का जिक्र किया। इसके बाद युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं हुईं। इनडोर और आउटडोर जिम के साथ लाइब्रेरी और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा ने युवाओं के बीच उत्साह बढ़ाया। 


उन्होंने कहा कि इंदौर और आउटडोर की हम अपने सांसद फंड से परसांडो गांव को दे रहे हैं और आपकी जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल विधायक फंड से यहां लाइब्रेरी बनाएंगे ताकि खेल के साथ-साथ बच्चे पढ़ाई में भी अब्दुल रहे और देश के विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में पास कर अपने गांव का नाम रोशन करें  यानी मुंगेर से खड़गपुर तक स्वागत,गांव-गांव जनसंवाद और परसंडो में युवाओं के लिए घोषणाओं की सौगात—ललन सिंह का आज का दौरा इसी वजह से खास रहा।

टैग्स