ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

Bihar Police: किशनगंज में ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में एसपी संतोष कुमार ने सख्त कार्रवाई की है. कोचाधामन और पौआखाली थाना के दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण...

ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police: बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस पर ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लंबे समय से लगते आ रहे हैं. ऐसे में किशनगंज जिले से ड्यूटी में लापरवाही का एक मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर एसपी संतोष कुमार ने सख्ती दिखाते हुए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है. एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में दो पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं, दो अन्य पुलिसकर्मियों से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है.


कोचाधामन थाना के पुअनि अरुण कुमार और पौआखाली थाना के अपर थानाध्यक्ष पुअनि धनंजय कुमार सिंह को निलंबित किया गया है. दोनों पर कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, मनमाने तरीके से काम करने और वरीय अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं करने के आरोप हैं.


एसपी के अनुसार, 30 सितंबर को कोचाधामन थाना कांड संख्या 445/26 की समीक्षा की गई थी. इस दौरान पुअनि अरुण कुमार का अनुसंधान संतोषजनक नहीं पाया गया. जांच में कई स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.


वहीं, 1 अक्टूबर को पौआखाली थाना के औचक निरीक्षण के दौरान अपर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले. मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया.


सादे कपड़ों में ड्यूटी करते मिले पुलिसकर्मी

इधर, 3 अक्टूबर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसपी ने छतरगाछ कैंप, पहाड़कट्टा थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कैंप प्रभारी पुअनि कुन्दन कुमार और पीटीसी/310 कृष्णलाल देव वर्दी में ड्यूटी करते नहीं मिले.


दोनों पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में इधर-उधर घूमते पाए गए. ड्यूटी में इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दोनों से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है.


एसपी ने साफ किया है कि पुलिसकर्मियों के ड्यूटी में लापरवाही बरतने, नियमों की अनदेखी करने या किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही और भ्रष्ट आचरण के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी.