ब्रेकिंग
नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar Train Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर औराई थाना क्षेत्र के बेनीपुर में बागमती नदी के पास एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 35 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान...

मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Train Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर रविवार सुबह एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. औराई थाना क्षेत्र के बेनीपुर में बागमती नदी के पास रेलवे लाइन के नीचे महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी.


सुबह रेलवे लाइन के पास शव मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई. लोगों ने महिला को पहचानने की कोशिश की, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर सका. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.


जानकारी मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है. पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है.


महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या घटना के पीछे कोई और वजह है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल मौत के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.


पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ सकेंगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ महिला के परिजनों का पता लगाने में जुटी है.